Showing posts with label hindi news. Show all posts
Showing posts with label hindi news. Show all posts

Friday, 10 June 2016

टॉप 50 करंट अफेयर्स 2016 - Top 50 GK updates in Hindi

Here, I am presenting top 50 Gk and Current affairs for May 2016 in Hindi. This will be useful for various competitive exams.
  1. 8 वर्षों के लंबे प्रयासों के बाद रियल एस्टेट अधिनियम, 1 मई 2016 को लागू किया गया।
  2. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा कौशल विकास प्राधिकरण के 1 मई 2016 से चालू होने की घोषणा की।
  3. भारत में पर्यटन क्षेत्र के उन्नयन के लिए संघ सरकार ने एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों) नामित एक पहल का शुभारंभ किया।
  4. लोकसभा ने राष्ट्रीय प्रतिपूरक वनीकरण कोष एवं राज्य प्रतिपूरक वनीकरण कोष जैसे विशेष कोषों का निर्माण करने के लिए प्रतिपूरक वनीकरण कोष बिल, 2015 पारित कर दिया।
  5. लोकसभा ने दिवाला एवं दिवालियापन संहिता विधेयक, 2016 पारित कर दिया है। इससे विश्व बैंक के सूचकांक ‘कारोबार करने में आसानी’ में भारत की रैंकिंग में सुधार में मदद मिलेगी।
  6. केंद्रीय रेल मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों के लिए “भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन” का शुभारंभ किया। आईआरसीटीसी द्वारा 830 रुपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से बुकिंग उपलब्ध कराई जाऐगी।संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने नई दिल्ली में महाराणा प्रताप की 475 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 100 रुपये का स्मारक सिक्का एवं 10 रुपये का सर्कुलेशन सिक्का जारी किया।
  7. बिहार सरकार ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 (2) (क ) के तहत ‘गुटखा’ और पान मसाला के किसी भी प्रकार के वितरण, निर्माण, भंडारण, खपत, ढुलाई एवं प्रदर्शन को 21 मई 2016 से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।
  8. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा केरल के छह प्रमुख शहरों में हल्के एवं भारी डीजल वाहनों, जोकि 10 से अधिक वर्ष पुराने हैं, पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
  9. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिलाओं के लिए सुरक्षा उपायों के साथ 20 ‘निर्भया बसों’ की शुरूआत की।
  10. मानव संसाधन विकास मंत्री ने लखनऊ में शब्दकोशों की देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिपोजिटरी ‘भारतवाणी पोर्टल’ की शुरूआत की।
  11. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट के छह क्षेत्रीय भाषाओं वाले संस्करण का शुभांरभ किया।
  12. स्पेन की हाई स्पीड ‘टैल्गो ट्रेन’ का भारत में ट्रायल रन किया गया।
  13. भारत सरकार द्वारा ‘मिशन इंद्रधनुष’ का पुनःनामकरण किया जायेगा। रोग-प्रतिरक्षण के लिए चार नए टीके भी शामिल किये गए।
  14. दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन को स्थापित करने के लिए ‘तीस मीटर टेलीस्कोप (टीएमटी) परियोजना’ को लद्दाख के ‘हानले’ में स्थापित किया जा सकता है।
  15. तेलंगाना सरकार द्वारा 31 करोड़ रुपये की लागत के साथ निजामाबाद के पदिगल में ‘मसाला पार्क’ स्थापित किया जाऐगा।
  16. शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर देश की पहली ड्राइवररहित मेट्रो ट्रेन को नई दिल्ली में ट्रैक पर परीक्षण के लिए रवाना किया।
  17. राजस्थान में आरटीआई का एक स्मारक बनाया गया।
  18. दुनिया का सबसे बड़ा माल वाहक विमान ‘एंटोनोव एएन -225 मृया’ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
  19. छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत का पहला यात्री संतोष सर्वेक्षण किया गया।
  20. इराक सरकार द्वारा शिया मुस्लिम संप्रदाय के धार्मिक नेता मुक्तदा अल सद्र के समर्थकों द्वारा संसद पर धावा बोलने के बाद आपातकालीन स्थिति घोषित की गई।
  21. कनाडा के अलबर्टा प्रांत के जंगलों में लगी प्रचण्ड आग को बुझाने के लिए आपातकालीन स्थिति घोषित की गई।
  22. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको एवं प्रिंसेस नौराह यूनिवर्सिटी (PNU) के साथ मिलकर रियाद में सऊदी अरब के पहले ‘केवल महिला बिज़नेस एवं टेक्नोलॉजी पार्क (डब्ल्यूबीपी)’ का उद्घाटन किया।
  23. पूर्व रक्षा मंत्री एवं ब्रिटेन में भारत के पहले उच्चायुक्त वी के कृष्ण मेनन की 120 वीं जयंती पर लंदन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  24. फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए नकारात्मक जोखिम का समाधान करने की मांग पर जापान, चीन, दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री एवं केंद्रीय बैंक गवर्नर तथा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन ने सहमति जताई।
  25. जिम्बाब्वे के केंद्रीय बैंक द्वारा देश में नकदी की कमी को पूरा करने के लिए अमेरिकी डॉलर का अपना संस्करण ‘बांड नोट्स’ शुरू किया जाएगा।
  26. प्रतिष्ठित कवि रवींद्रनाथ टैगोर की 155 वीं जयंती के उपलक्ष्य में, मिस्र में 8 से 12 मई तक एक समारोह आयोजित किया गया।
  27. समुद्र के लिए पहली मेट्रो लाइन लॉस एंजिल्स से सेंटा मोनिका के लिए शुरू की गई। 1950 के बाद यह पहली बार है की कि समुद्र के लिए लोकल ट्रेन सेवा की वापसी हुई है।
  28. भारत, थाईलैंड एवं म्यांमार एक 1400 किलोमीटर लम्बे हाईवे के माध्यम से जुड़ेंगे, यह हाईवे भारत को दशकों में पहली बार जमीनी मार्ग से दक्षिण पूर्व एशिया के साथ जोड़ेगा।
  29. भारतीय विदेश मंत्रालय ने लीबिया की यात्रा करने से भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  30. गल्फ के पर्यटन एवं व्यापार के विकास को बढ़ाने के लिए दुबई ने दुनिया की पहली 3 डी-प्रिंटेड ऑफिस बिल्डिंग बनाई है।
  31. बिहार सरकार, यूनिसेफ एवं एमडीएम ने कुपोषण को रोकने के लिए हाथ मिलाया।
  32. संयुक्त अरब अमीरात में एक्स डेजर्ट ईगल -II में भारतीय वायुसेना ने भाग लिया।
  33. परमाणु रिएक्टर के निर्माण के लिए चीन ने सूडान के साथ दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
  34. “वीमेन: अपलिफ्टिंग एंड यूनाइटिंग द वर्ल्ड” विषय के साथ महिला सशक्तिकरण पर एक छह दिवसीय वैश्विक सम्मेलन।
  35. दिल्ली में बच्चों के संरक्षण के लिए ‘सार्क’ देशों की ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। यह आठ देश (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका) साउथ एशिया इनिशिएटिव टु एन्ड वायलेंस अगेंस्ट चिल्ड्रन (SAIEVAC) को शुरू करने के लिए इकठ्ठा हुए।
  36. समुद्री क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका ने नई दिल्ली में पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता की। दोनों देशों ने पहले दौर की वार्ता सफलतापूर्वक पूरी की।
  37. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग ने गौशालाओं-काऊशेड्स पर नई दिल्ली में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया ।
  38. भारत सहित 55 देशों से, 300 से अधिक कंपनियों की भागीदारी के साथ हवाई शो के 16 वें संस्करण को, 9 से 11 मई तक दुबई इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सहिबिशन सेंटर में आयोजित किया गया।
  39. ओईसीडी की रिपोर्ट के अनुसार- भारत, विश्व स्तर पर नकली माल के निर्यात में पांचवें स्थान पर शुमार है, जबकि सूची में चीन नंबर 1, टर्की नंबर 2 एवं सिंगापुर नंबर 3 पर हैं।
  40. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा ‘एक्शन ऑन एयर क्वालिटी’ शीर्षक रिपोर्ट जारी की गयी।
  41. एसोचैम(ASSOCHAM) और केपीएमजी(KPMG ) के एक संयुक्त अध्ययन के मुताबिक, भारत विश्व का पांचवा सबसे बड़ा ई-कचरा उत्पादक देश है।
  42. भारत 2015 के शीर्ष 10 इस्पात आयातकों में से एक: डब्ल्यूएसए।
  43. भारतीय अर्थव्यवस्था, वित्तवर्ष 17 में 7.8% की वृद्धि दर्ज कर सकती है: क्रेडिट सुइस
  44. भारतीय अर्थव्यवस्था को वित्तवर्ष 17 में 7.7% की बढ़त हासिल होगी: ऍफ़आईसीसीआई सर्वेक्षण
  45. भारत, 18.35 गुलामों की संख्या के साथ वैश्विक गुलामी सूचकांक में सबसे ऊपर है।
  46. भारत, वैश्विक प्रतिस्पर्धा रैंकिंग में 41 वें स्थान पर आ गया है।
  47. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने मजदूर दिवस (1 मई) पर ‘एक कर्मचारी एक ईपीएफ खाता’ प्रणाली की शुरुआत की, साथ ही केंद्रीकृत प्रसंस्करण के लिए ईपीएफओ-ई-संकिशा नाम के एक सॉफ्टवेयर का शुभारंभ भी किया, जिससे खातों को आसानी के साथ संघठित एवं हस्तांतरित किया जा सके।
  48. मोबाइल भुगतान प्रमुख ‘पेटीएम’ ने अपने भुगतान बैंक के लिए अपेक्षित प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को बनाने के लिए विप्रो लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया।
  49. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) के लिए एक व्यापार मंच का शुभारंभ किया। यह छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए समर्पित पहला व्यापार मंच है। यह एनएसई एवं भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की एक संयुक्त पहल है।
  50. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के लिए 7.5% की लगातार वृद्धिदर का अनुमान लगाया है, निजी उपभोग को इस विकास का कारण माना जा रहा है, हालाँकि कमजोर निर्यात एवं उधारी की राशि में वृद्धि भारतीय अर्थव्यस्था पर भारी रहे।